लहसुन को कौन नहीं जनता यह हमारे किचन में मौजूद सबसे ताकतवर प्राकृतिक (naturally) औषधियों में से एक है। वैसे तो हम इसे आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले लहसुन खाने से आपके शरीर में क्या-क्या होता है वह कौन-कौन से चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं? ज़्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं कि रात में लहसुन को खाने से शरीर पर बेहद गहरा( positive) असर पड़ता है।
आइए जानते हैं कि सोने से पहले लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इसको खाने का सही तरीका।
Table of Contents
1. नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है
अगर आपको रात में नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूट जाति है, तो रात में लहसुन खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। यह तनाव और फिकर को कम करता है और गहरी नींद लाने में मदद करता है
2. पाचन शक्ति को मजबूत करता है
रात में लहसुन से पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। खासकर वह लोग जो भारी खाना खाते हैं, उनके लिए यह बेहद उपयोगी है।
3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण इसमें मौजूद होते हैं। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने मैं मदद करता है। रात में लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम और मौसमी संक्रमण से बचाव करता है।
4. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
कई रिसर्च बताती हैं कि लहसुन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है अगर लहसुन का नियमित सेवन करें तो लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रात में लहसुन खाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।
5. वजन घटाने में मददगार
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए डाइट फॉलो करना मुश्किल है उन लोगों के लिए रात में लहसुन खाना फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में फैट जमा होने नहीं देता उसे रोकता है।

लहसुन खाने का सही तरीका
सोने से पहले लहसुन खाने का असर तभी दिखेगा जब आप इसे सही तरीके से खाएंगे।
एक या दो लहसुन की कलियां लें।
इसे हल्का सा कूटकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे इसमें मौजूद ऐलिसिन एक्टिव हो जाएगा।अब इसे ऐसे ही पानी के साथ निगल लें।चाहें तो लहसुन को हल्का शहद लगाकर भी खा सकते हैं।
ध्यान रखें :-
लहसुन ज्यादा मात्रा में न खाएं। दिन में १-२कलियां ही लेना काफी हैं, अगर आपने लहसुन की कलियां ज्यादा खाली तो आपके पेट में जलन पैदा कर सकता है।
लहसुन किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
लहसुन उन लोगों को नहीं खाना चाहिए। जिन्हें लहसुन से एलर्जी है।और लो ब्लड प्रेशर वाले लोग को भी लहसुन नहीं खाना चहिए, क्योंकि यह प्रेशर को और कम कर सकता है।
सूचना
अगर आप खून पतला करने वाली दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें के हम लहसुन खाएं चना खाए
निचोड़
सोने से पहले लहसुन खाना एक सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। चाहे वह नींद की समस्या हो, पाचन की दिक्कत हो या इम्यूनिटी बढ़ानी हो, लहसुन हर चीज में कारगर है।
अगर आप इसे सही मात्रा और सही तरीके से लेंगे, तो कुछ ही दिनों में आपको खुद फर्क महसूस होगा।