pregnancy protection condom: इस्तेमाल करने के 5 Benifit and site effect

तो कैसे हो आप लोग आज हम बात करेंगे condom कैसे इस्तेमाल करें और उसके फायदे और नुकसान के बारे में।

जब कोई नवविवाहित जोड़ा विवाह करता है और अभी बच्चे पैदा नहीं करने की योजना बनाता है, तो बच्चे पैदा करने से बचने का सबसे अच्छा तरीका कंडोम का उपयोग करना है।

कंडोम का काम सिर्फ़ गर्भधारण रोकना ही नहीं है, बल्कि यह एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

लेकिन कई लोग सोचते हैं कि अगर हम कंडोम का इस्तेमाल करेंगे तो इसके साइड इफेक्ट होंगे, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके इस्तेमाल के कोई नुकसान भी हैं या नहीं। आइए जानते हैं।

इसे भ पढ़े:-यौन शोषण के नुकसान

Condom के फायदे

1. अनचाहे pregnancy से सुरक्षा

कंडोम का उपयोग करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपको सेक्स के दौरान गर्भधारण से बचाता है और अगर हम इसका सही तरीके से उपयोग करें तो इसकी सफलता दर 98% तक होती है।

2.यौन संचारित रोगों की रोकथाम

कंडोम हमें उन बीमारियों से बचाता है जिनसे हमें सेक्स के दौरान होने का खतरा होता है।एचआईवी, गोनोरिया, क्लैमाइडिया, सिफलिसइसलिए, सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल सबसे अच्छा विकल्प है।

3. आसानी से उपलब्ध

वैसे तो कंडोम हर मेडिकल स्टोर या सुपरमार्केट में उपलब्ध होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें बाजार या मेडिकल स्टोर से खरीदने में हिचकिचाता है, तो ऐसे लोगों के लिए कंडोम ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

4. कोई हार्मोनल साइड इफेक्ट नहीं

कई लोग गर्भधारण रोकने के लिए तरह-तरह की गोलियां या इंजेक्शन लेते हैं, जिससे उनके शरीर में बदलाव आते हैं और उनमें से कुछ के साइड इफेक्ट का खतरा भी रहता है, लेकिन अगर हम कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, तो महिला प्रजनन प्रणाली पर इसके प्रभाव का खतरा नगण्य होता है।

5. सेक्स को मजेदार बनाना

सेक्स को और अधिक आनंददायक बनाने के लिए आजकल बाजार में विभिन्न प्रकार के कंडोम उपलब्ध हैं, जो न केवल आराम प्रदान करते हैं बल्कि सेक्स को और अधिक रोमांचक भी बनाते हैं क्योंकि कंडोम विभिन्न प्रकार के आते हैं, जैसे उन पर डॉट्स या विभिन्न felevor , जैसे स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट आदि।

Condom इस्तेमाल करने के साइड इफेक्ट

1.Latex allergy

कुछ लोगों को कंडोम से लेटेक्स एलर्जी हो सकती है, जिससे जलन या खुजली हो सकती है। ऐसे लोगों के लिए नॉन-लेटेक्स कंडोम भी उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल आप सुरक्षित रहने के लिए कर सकते हैं।

2. सेक्स का अहसास थोड़ा कम होना

बहुत से लोगों को लगता है कि कंडोम के इस्तेमाल से उतना आनंद नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए, अल्ट्रा-थिन कंडोम बनाए गए हैं। ये बहुत पतले होते हैं, मज़बूत होते हैं, फटते नहीं हैं, और बिना कंडोम के भी उतना ही आनंद मिलता है जितना अल्ट्रा-थिन कंडोम पहनने पर मिलता है।

3. फाटणे या फिसलने का खतरा

कंडोम पहनने का सही तरीका यह है कि अगर कंडोम आपके लिंग के लिए सही आकार का नहीं है या आप इसे गलत तरीके से पहनते हैं, तो यह फट सकता है या फिसल सकता है, जिससे चोट लगने का खतरा हो सकता है। इसलिए, सही आकार और सही तरीके से कंडोम पहनना बहुत ज़रूरी है।

4. मानसिक झिझक

कई लोग कंडोम का इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं, खासकर वे जिनकी नई-नई शादी हुई है। उन्हें लगता है कि कंडोम की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अगर आप परिवार प्लान कर रहे हैं, तो कंडोम आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

Condom इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

  • यदि आप मेडिकल स्टोर या किसी भी दुकान से क्वांटम खरीद रहे हैं, तो उसकी समाप्ति तिथि अवश्य जांच लें।
  • जब आप कंडोम का उपयोग कर रहे हों, तो उसे खोलते समय सावधानी बरतें कि कंडोम के पैकेट को नुकीले नाखूनों या दांतों से न खोलें, क्योंकि इससे कंडोम फट सकता है।
  • जब आपका सेक्स करना पूरा हो गया हो तब आप कंडोम को सावधानी से निकालें। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आपका कंडोम पार्टनर की वजाइना में फिसल कर चला जाएगा, इसलिए सावधानी बरतें।
  • इस्तेमाल किए हुए कंडोम को आप एक यूज़-एन-थ्रो पैकेट में डालें और उसे डस्टबिन में फेंकें। इसे फ्लश न करें, अगर आप इसे फ्लश करते हैं तो यह आपके बाथरूम टैंक को ब्लॉक भी कर सकता है।
  • सेक्स के दौरान बहुत से लोग कंडोम के ऊपर तेल या लोशन का इस्तेमाल करते हैं। इससे कंडोम फटने का खतरा होता है।

निष्कर्ष

कंडोम इस्तेमाल करना एक समझदारी है। इसमें नुकसान से ज्यादा फायदा है। इससे अनचाही प्रेग्नेंसी रोकी जा सकती है और सेक्सुअल बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कंडोम दवाई खाने या इंजेक्शन लेने से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है या फिर सेक्स में थोड़ा कम मज़ा आएगा, लेकिन यह बहुत मामूली बात है।

क्या कंडोम 100% सुरक्षित होता है?

नहीं, लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो 98% तक सुरक्षित है।

क्या रोज़ाना कंडोम का इस्तेमाल करना हानिकारक है?

बिलकुल नहीं। यह शरीर पर कोई स्थायी नुकसान नहीं करता।

क्या कंडोम से एलर्जी हो सकती है?

अगर लेटेक्स से एलर्जी है तो नॉन-लेटेक्स कंडोम का इस्तेमाल करें।

क्या कंडोम से मर्दाना ताकत पर असर पड़ता है?

नहीं, कंडोम का पुरुषों की ताकत या क्षमता पर कोई असर नहीं होता।

शादीशुदा कपल्स को भी कंडोम इस्तेमाल करना चाहिए?

हाँ, अगर प्रेग्नेंसी रोकनी है या किसी तरह का संक्रमण से बचना है तो कंडोम ज़रूरी है।

Leave a Comment